35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वर्ष प्रतिपदा को त्योहार के रूप मेें मनायेंगे भाजपाई

रांची. राजधानी के भाजपा कार्यकर्ता वर्ष प्रतिपदा को त्योहार के रूप में मनायेंगे़ तीन अप्रैल को वर्ष प्रतिपदा का आयोजन होगा. रामनवमी व सरहुल महापर्व के अवसर पर पार्टी की ओर से स्वागत व सेवा शिविर लगाया जायेगा. उक्त निर्णय शुक्रवार को हुई महानगर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लिया गया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति की […]

रांची. राजधानी के भाजपा कार्यकर्ता वर्ष प्रतिपदा को त्योहार के रूप में मनायेंगे़ तीन अप्रैल को वर्ष प्रतिपदा का आयोजन होगा. रामनवमी व सरहुल महापर्व के अवसर पर पार्टी की ओर से स्वागत व सेवा शिविर लगाया जायेगा. उक्त निर्णय शुक्रवार को हुई महानगर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लिया गया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति की होनेवाली बैठक की तैयारी की समीक्षा हुई़ .

साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के साथ सेवा कार्य में जुटने का आह्वान किया गया. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि महानगर को प्रदेश कार्यसमिति के सफल आयोजन में सहयोग का अवसर मिला है़.

पार्टी नेता इस अायोजन को सफल बनाने में जुटे़ं बैठक में पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, गामा सिंह, संजय सेठ, संजीव विजयवर्गीय, केके गुप्ता, अरुण पांडेय, सुनिल शर्मा, नंदन किशोर अरोड़ा, मुकेश सिंह, सतीश सिन्हा, सूरज साहू, डॉ वीरेंद्र महतो, डॉ वीरेंद्र बहादुर, संतोष मिश्रा, गोपाल सोनी, छत्रधारी महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें