कोरोना संक्रमित मरीजों में 72 हुए स्वस्थ

कोरोना से जंग में रांची के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जीत जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार 15 मई को 11 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये. इन 11 मरीजों के ठीक होने से अब रांची जिले में कोरोना के सिर्फ 28 एक्टिव केस रह गये हैं.
रांची: कोरोना से जंग में रांची के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जीत जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार 15 मई को 11 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये. इन 11 मरीजों के ठीक होने से अब रांची जिले में कोरोना के सिर्फ 28 एक्टिव केस रह गये हैं. ज्ञात हो कि रांची जिले में अब तक 102 लोग संक्रमित हुए थे. इनमें से 72 मरीज डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्वस्थ हो चुके हैं.
वहीं कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है.स्वस्थ मरीज से ना करें भेदभाव उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, राय महिमापत रे ने मरीजों के लगातार स्वस्थ होने पर डॉक्टरों,स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है. मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है. साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि पूरी तरह से स्वस्थ मरीज, जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है, उनसे सामाजिक जीवन में किसी तरह का भेदभाव ना करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




