27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नियम: थर्ड ग्रेड तक की नियुक्ति आयोग से, जैक में फोर्थ ग्रेड में स्थायी नियुक्ति नहीं

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल में फोर्थ ग्रेड में कर्मचारियों की नियुक्ति काउंसिल खुद करेगी. चतुर्थ वर्ग में कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति नहीं की जायेगी़ फोर्थ ग्रेड में दैनिक पारिश्रमिक पर कर्मियों को रखने की अनुशंसा जैक के स्थापना समिति द्वारा की जायेगी़ नियुक्ति पर अंतिम निर्णय झारखंड एकेडमिक काउंसिल का होगा़ संविदा एवं दैनिक […]

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल में फोर्थ ग्रेड में कर्मचारियों की नियुक्ति काउंसिल खुद करेगी. चतुर्थ वर्ग में कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति नहीं की जायेगी़ फोर्थ ग्रेड में दैनिक पारिश्रमिक पर कर्मियों को रखने की अनुशंसा जैक के स्थापना समिति द्वारा की जायेगी़ नियुक्ति पर अंतिम निर्णय झारखंड एकेडमिक काउंसिल का होगा़ संविदा एवं दैनिक पारिश्रमिक के पदों पर कर्मियों को रखने में आरक्षण नियमों का पालन अनिवार्य होगा़.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल नियुक्ति व सेवा शर्त नियमावली को सरकार ने स्वीकृति दे दी है़ नियुक्ति का झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड से अनुमोदन अनिवार्य होगा़ पदों को घटाने-बढ़ाने का निर्णय सरकार की अनुमति के बाद लिया जायेगा़ सरकार की अनुमित के बाद जैक इस पर अंतिम निर्णय लेगा़ जैक के कर्मचारियाें की प्रोन्नति के लिए भी सरकार द्वारा निर्धारित सभी अर्हताओं को पूरा करना होगा़ जैक में स्वीकृत व स्थायी पदों पर कार्यरत कर्मियों को ग्रुप बीमा, पेंशन/अंशदायी पेंशन लाभ देने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार झारखंड एकेडमिक काउंसिल को अलग से दिया गया है़

जैक में सहायक, आशुलिपिक (स्टोनो) व दिनचर्या लिपिक/निम्न वर्गीय लिपिक के पदों पर ही स्थायी नियुक्ति होगी़ इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा लेगी़ सहायक के 75 प्रतिशत पदों पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि 25 प्रतिशत पद प्रोन्नति से भरा जायेगा़ सहायक व क्लर्क पद पर झारखंड सचिवालय सेवा व लिपिकीय नियमावली 2010 के अनुरूप नियुक्ति होगी़ नियुक्ति परीक्षा में झारखंड एकेडमिक काउंसिल में वर्तमान में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मी को 10 अंक का छूट दिया जायेगा़ अंक में छूट उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके है़ं
सीधे स्थायी करने की मांग
झारखंड एकेडमिक काउंसिल में वर्तमान में लगभग 270 दैनिक वेतन भोगी कार्यरत है़ं वे सीधे स्थायी पदाें पर समायोजन की मांग कर रहे है़ं कर्मचारी समायोजन के लिए परीक्षा लेने का विरोध कर रहे है़ं जैक में कुल 352 पद स्वीकृत है़ं, जिसके विरुद्ध 89 कर्मचारी पूर्व से कार्यरत है़ं वर्तमान में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है़ इसके अलावा अधिकांश कार्यरत कर्मचारी सरकार द्वारा निर्धारित योगयता को भी पूरा नहीं करते हैं.
इन पदों पर होगी संविदा पर नियुक्ति
झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अनुसेवक, वाहन चालक, बिजली मिस्त्री, माली, दफ्तरी, स्वीपर, जनरेटर चालक, मशीन मैन, फोटो स्टेट मशीन चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर व रसोइया संविदा पर नियुक्त किये जायेंगे़ नियमावली में इन पदों के लिए योग्यता भी निर्धारित की गयी है़ अनुसेवक, वाहन चालक, माली, दफ्तरी, जनरेटर चालक के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक रखा गया है़ इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य किया गया है़ जनरेटर चालक, मशीन मैन, फोटो स्टेट मशीन चालक के लिए आइटीआइ प्रशिक्षण व कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए बीसीए होना अनिवार्य होगा़ संविदा कर्मियों को योजना सह वित्त विभाग तथा श्रम कौशल विकास विभाग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक के अनुरूप मानदेय का भुगतान कया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें