चुनाव से पूर्व श्री महतो ने अपने अावास पर जिप सदस्यों के साथ बैठक की़ इसमें किसी एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया़ हालांकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं होना है़, बावजदू इसके आजसू के समर्थकों के जीत के आने के बाद परदे के पीछे पार्टी ही सबकुछ तय करेगी. जिप अध्यक्ष के नाम पर श्री महतो ही मुहर लगायेंगे़.
Advertisement
जिप अध्यक्ष का चुनाव आज: आजसू समर्थकों का दबदबा, जिप अध्यक्ष की दौड़ में तीन आगे
रांची: राजधानी में जिला परिषद के अध्यक्ष को लेकर सरगरमी तेज है़ 36 सदस्यों वाले जिला परिषद के चुनाव में आजसू का दबदबा है़ .सूचना के मुताबिक दो दर्जन से ज्यादा आजसू समर्थक चुनाव जीत कर आये है़ं जिप अध्यक्ष को लेकर आजसू के अंदर लॉबिंग तेज है़ आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जिप सदस्यों […]
रांची: राजधानी में जिला परिषद के अध्यक्ष को लेकर सरगरमी तेज है़ 36 सदस्यों वाले जिला परिषद के चुनाव में आजसू का दबदबा है़ .सूचना के मुताबिक दो दर्जन से ज्यादा आजसू समर्थक चुनाव जीत कर आये है़ं जिप अध्यक्ष को लेकर आजसू के अंदर लॉबिंग तेज है़ आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जिप सदस्यों के बीच सहमति बनाने का प्रयास कर रहे है़ं शुक्रवार को जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है़.
अध्यक्ष पद पर रीना, संगीता और सुकरा आगे
शुक्रवार को हो रहे इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार में अनगड़ा की जिप सदस्य सरिता देवी, ओरमांझी से रीना केरकेट्टा व सोनाहातू के जिप सदस्य सुकरा सिंह मुंडा का नाम दाैड़ में सबसे आगे है. वहीं नामकुम से भाजपा समर्थित जिप सदस्य आरती कुजूर भी भाग्य आजमा सकती है़ जिला परिषद उपाध्यक्ष पद की दौड़ में कांके से चुनाव जीते इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर व बुढ़मू से चुनाव जीते पार्वती देवी का नाम चल रहा है़ इसके अलावा उपाध्यक्ष के दौड़ में कांके से ही चुनाव जीते हकीम अंसारी का नाम भी सामने आ रहा है.
इनमें से चुनेंगे जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
रतिया गंझू, अब्दुल्लाह अंसारी, सुमन मुंडरी, पार्वती देवी, बबीता देवी, हेमलता उरांव, मीना उरांव, सीमा कुजूर, सुनील उरांव, मनोज लकड़ा, फुलचंद तिर्की, बंदे हेरेंज, लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, ऐनुल हक, आलोक उरांव, अमर उरांव, हकीम अंसारी, इंद्रजीत कुमार अनिल, मो मोजीबुल अंसारी, मीना देवी, रीना केरकेट्टा, सरिता देवी, फुलकुमारी देवी, आरती कुजूर, राजेश कच्छप, रमनी बाला, रजिया खातून, वीणा देवी, गौतम कृष्ण साहु, सुकरा सिंह मुंडा, वीणा मुंडा, गगन बाला देवी, फूलकुमारी देवी, बाल कृष्ष्णा सिंह मुंडा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement