Advertisement
नमो पतंग महोत्सव का प्रचार रथ रवाना, महोत्सव 14 को
रांची : नमो पंतग महोत्सव के साप्ताहिक कार्निवाल का शुभारंभ सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया. उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष हरी झंडी दिखा कर नमो पंतग महोत्सव के प्रचार रथ को रवाना किया. नमो पतंग उत्सव का आयोजन 14 जनवरी को दिन के 11 बजे से अरगोड़ा मैदान […]
रांची : नमो पंतग महोत्सव के साप्ताहिक कार्निवाल का शुभारंभ सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया. उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष हरी झंडी दिखा कर नमो पंतग महोत्सव के प्रचार रथ को रवाना किया. नमो पतंग उत्सव का आयोजन 14 जनवरी को दिन के 11 बजे से अरगोड़ा मैदान में किया जायेगा.
इसका उदघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. महोत्सव में अच्छे लटाई, अच्छे पतंग लाने, अच्छे पतंग उड़ाने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इस अवसर पर दिन भर प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का वितरण किया जायेगा. इस कार्यक्रम में नमो मंत्र के संयोजक संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, गणेश मिश्रा, गामा सिंह, सत्यनारायण सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुनील साहु , मो कमाल खां, सतीश सिन्हा, संजय जायसवाल, मुकेश मुक्ता, सुबोध कुमार, बालसाही महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement