Liquor Shop: अधिक वसूली पड़ी महंगी! रांची में एमआरपी से अधिक दर पर शराब बेचने वाले 7 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब दुकान में जांच करते अधिकारी

Liquor Scam: राजधानी रांची में एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एमआरपी से अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायत पर कल शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शराब दुकानों की जांच की.

विज्ञापन

Liquor Shop: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिलते ही उत्पाद विभाग सक्रिय हो गयी. कल शनिवार की देर शाम जांच के लिए अलग-अलग टीम बनायी गयी. उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला खुद भी जांच करने शराब दुकानों पर पहुंच गये. उत्पाद विभाग की टीमों ने कुल चार दुकानों की जांच की. इसमें दो दुकानों में एमआरपी से अधिक दर पर शराब की बिक्री करने की जानकारी मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन दो दुकानों से सात सेल्समैन गिरफ्तार

जांच के दौरान रांची के पंडरा बाजार और मोरहाबादी स्थित दो दुकानों से सात सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया. इनमें प्रभात रंजन सिंह, विजय कुमार, निखिल कुमार, मनोज कुमार, अनूप कुमार, भीम कुमार गुप्ता और पंकज कुमार शामिल हैं. उक्त कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पंडरा बाजार पहुंचे उत्पाद आयुक्त

उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला खुद पंडरा बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचे, वहां लोगों ने एमआरपी से अधिक दर पर शराब बेचने की शिकायत की. इसके बाद आयुक्त ने तत्काल उस दुकान को बंद करने का आदेश दिया. इसके अलावा सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया. कर्मचारी पर विभागीय निर्देश के अनुरूप कार्रवाई की जायेगी.

एक बोतल पर 10 से 50 रुपये अधिक वसूली

उत्पाद विभाग के अधिकारी को शिकायत मिली थी कि एक बोतल पर 10 से 50 रुपये अधिक वसूला जा रहा है. एक शराब की बोतल की कीमत 1950 रुपये थी और उसका 2000 रुपये लिया गया था. वहीं एक बोतल की कीमत 140 रुपये थी, लेकिन उसका 150 रुपये वसूला जा रहा था. सेल्समैन नगद के अलावा ऑनलाइन राशि देने पर भी एमआरपी से अधिक पैसा ले रहे थे.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला 2025: देवघर में 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुल्तानगंज से रवाना हुए 285860 कांवरिया

भारी बारिश के बाद क्या करें झारखंड के किसान, कृषि विभाग ने तैयार किया वैकल्पिक प्लान

Jharkhand Weather: 20 जुलाई को झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola