रांची : कैथोलिक महिला संघ, संत मरिया महागिरजाघर पल्ली के क्रिसमस मिलन समारोह में कैरोल गायन व चरनी बनाओ प्रतियोगिता हुर्ह़ इसमें मुख्य अतिथि फादर अजय लकड़ा ने कहा कि ईश्वर का प्रेम हम मनुष्य जाति के लिए महान है़ उनकी दया, उनकी अनुकंपा महान है़ उन्होंने मनुष्यों को पाप के बंधनों से मुक्ति दिलाने […]
रांची : कैथोलिक महिला संघ, संत मरिया महागिरजाघर पल्ली के क्रिसमस मिलन समारोह में कैरोल गायन व चरनी बनाओ प्रतियोगिता हुर्ह़ इसमें मुख्य अतिथि फादर अजय लकड़ा ने कहा कि ईश्वर का प्रेम हम मनुष्य जाति के लिए महान है़ उनकी दया, उनकी अनुकंपा महान है़
उन्होंने मनुष्यों को पाप के बंधनों से मुक्ति दिलाने के लिए अपने एकलौता पुत्र ईसा मसीह को इस दुनिया में भेजा़ ईशपुत्र इस जगत में हमें मुक्ति, जीवन, शांति और प्रेम देने के लिए आये़ हम एक दूसरे के साथ प्रेम व शांति बांट कर उस ईश्वरीय प्रेम काे महसूस कर सकते है़
कैथोलिक महिला संघ के क्रिसमस मिलन का परिणाम : कैरोल प्रतियोगिता में कोनका सिरोम को प्रथम, चुनवा टोली व अलबर्ट कंपाउंड को द्वितीय और बढ़ी टोली को तृतीय पुरस्कार मिला़ वहीं, चरनी बनाओ प्रतियोगता में टमटम टोली और फातिमा नगर को पहला, मधुकम व चुनवा टोली को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया़