36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य में 42 फीसदी महिलाओं पर अत्याचार

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट रांची : 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विश्व महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है़ 16 दिवसीय इस पखवाड़े में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध जागरुकता अभियान समेत सामाजिक चेतना दौड़ का आयोजन होगा. 1960 में डोमिनिकन रिपब्लिक की तीन बहनों […]

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट
रांची : 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विश्व महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है़ 16 दिवसीय इस पखवाड़े में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध जागरुकता अभियान समेत सामाजिक चेतना दौड़ का आयोजन होगा.
1960 में डोमिनिकन रिपब्लिक की तीन बहनों मेराबेल सिस्टर्स की हत्या कर दी गयी थी. 25 नवंबर 1999 को यूनाइटेड नेशन ने इसे वॉयलेंस अगेस्ट विमेंस डे के रूप में मान्यता दी़ नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार महिला हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही है़ 2013 तक झारखंड समेत पूरे भारत में 3़ 09 लाख से अधिक महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले दर्ज किये गये़
इनमें झारखंड से भी 6506 मामले शामिल हैं. महिलाओं के खिलाफ मारपीट से लेकर दुष्कर्म व हत्या तक के मामले शामिल है़
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश के 49 शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है. इनमें झारखंड का जमशेदपुर भी शामिल है़ जमशेदपुर में दुष्कर्म की घटनाएं अधिक होती है़ आंकड़ों पर गौर करें, तो राज्य में रहनेवाली 42 प्रतिशत महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. एडब्लूएचओ की रिपोर्ट के अमुसार प्रति तीन महिलाओं में से एक महिला किसी न किसी प्रकार से शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार है़ बिहार में सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हुई है़
हिंसा को लेकर महिला नेटवर्क हुए एकजुट
जुमाव मंच के माध्यम से महिलाओं के लिए ऑक्सफेम इंडिया काम कर रही है. संस्था महिलाओं को एकजुट कर रही है. इस अभियान में युवाओं को भी जोड़ा जा रहा है. राजधानी रांची में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर एक दिसंबर को जागरुकता दौड़ का आयोजन किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें