मुरहू में कार से 64 किलो डोडा बरामद, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 5:06 PM
पुलिस की छानबीन
खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के सेल्दा के पास पुलिस ने एक कार (जेएच-01एडी-6848) से डोडा बरामद की है. कार में पांच प्लास्टिक की बोरी में कुल 64 किलो डोडा लदा हुआ था. कार से सेल्दा गांव निवासी सोनू मुंडा को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ वरुण रजक ने शुक्रवार को बताया कि शाम में मुरहू के सेल्दा-सरवादा सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक कार की चेकिंग की गयी, जिसमें पुलिस को सफलता मिली. पुलिस ने डोडा बरामद करने के साथ कार को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियान में मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडवीन केरकेट्टा और सशस्त्र बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










