701 महिलाओं ने किया मंगला पाठतसवीर सुनील गुप्ता की रांची़ राणी सती मंदिर द्वारा आयोजित मंगसीर वदी नवमी महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को दिन भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए़ सुबह करीब 7.30 बजे रतन जालान ने पत्नी के साथ अखंड ज्योत प्रज्जवलित की. इसके बाद 701 महिलाओं ने सस्वर मंगला पाठ किया. प्रसाद वितरण किया गया. दोपहर एक बजे आशिष जालान के नेतृत्व में सुंदर कांड का पाठ किया गया. शाम पांच बजे से भजन संकीर्तन शुरू हुआ. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक प्रदीप नारसरिया, सतीश तुल्सयान, गजानंद अग्रवाल, राजेश सुलतानिया, राजा भालोटिया, संजय केडिया, अंकुर डागा, राहुल तुल्सयान, विजय बंका, राहुल अग्रवाल, निखिल मंगल और विकास अग्रवाल आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा. आज के कार्यक्रम : सुबह दादी जी का भव्य श्रृंगार किया जायेगा. रात नौ बजे महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन होगा.
BREAKING NEWS
701 महिलाओं ने किया मंगला पाठ
701 महिलाओं ने किया मंगला पाठतसवीर सुनील गुप्ता की रांची़ राणी सती मंदिर द्वारा आयोजित मंगसीर वदी नवमी महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को दिन भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए़ सुबह करीब 7.30 बजे रतन जालान ने पत्नी के साथ अखंड ज्योत प्रज्जवलित की. इसके बाद 701 महिलाओं ने सस्वर मंगला पाठ किया. प्रसाद वितरण […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement