36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कई ट्रेनें रद्द, कई परिवर्तित मार्ग से गयी

कई ट्रेनें रद्द, कई परिवर्तित मार्ग से गयीमुरी. मुरी और बोकारो रेलखंड में पड़ने वाले तुलिन और झालदा के बीच ट्रैफिक सह पावर कार्य होने के कारण कई ट्रेन रविवार को रद्द रही. वहीं कई परिवर्तित मार्ग से चली. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. काफी संख्या में यात्री मुरी स्टेशन पहुंचे. पूछताछ केंद्र […]

कई ट्रेनें रद्द, कई परिवर्तित मार्ग से गयीमुरी. मुरी और बोकारो रेलखंड में पड़ने वाले तुलिन और झालदा के बीच ट्रैफिक सह पावर कार्य होने के कारण कई ट्रेन रविवार को रद्द रही. वहीं कई परिवर्तित मार्ग से चली. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. काफी संख्या में यात्री मुरी स्टेशन पहुंचे. पूछताछ केंद्र में यात्रियों की भीड़ लगी रही. अंत में लोग मायूस होकर निजी वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. रद्द रहने वाली ट्रेन : खड़गपुर हटिया पैसेंजर 58025/58026, वर्द्धमान- हटिया पैसेंजर 53061/53062, धनबाद-रांची पैसेंजर 53335/53336, गरवेता -रांची पैसेंजर 53337/53338डायवर्ट होने वाले ट्रेन : 22824 नयी दिल्ली-पुरी राजधानी एक्स. वाया बोकारो-पुरुलिया-चांडिल होकर आयी. 13352/13351 एलेप्पी-धनबाद-एलेप्पी एक्स. वाया बोकारो-पुरुलिया-चांडिल-मुरी-राउरकेला हो गयी. 13403 रांची-भागलपुर एक्स. वाया मुरी-चांडिल-पुरुलिया-बोकारो होकर गयी. 15662 कामख्या-रांची एक्स. वाया दुर्ग-पुरुलिया-चांडिल-मुरी तक, 13319 एक्स. वाया बोकारो-पुरुलिया-चांडिल-मुरी रूट से आयी. वहीं 13302/13320 धनबाद-रांची-वैद्यनाथ धाम एक्स. बोकारो तक आयी, 63597/63598 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर कोटशिला तक व 12365/12366 पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस बोकारो तक ही आयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें