35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोहरदगा कैंप करेंगे कांग्रेस के नेता

रांची : लोहरदगा उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गयी है़ इधर राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की राजनीतिक प्रतिष्ठा लोहरदगा से जुड़ी है़ वह पार्टी के प्रत्याशी होंगे़. कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों को लोहरदगा कैंप करने का निर्देश दिया गया है़. पदाधिकारियों […]

रांची : लोहरदगा उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गयी है़ इधर राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की राजनीतिक प्रतिष्ठा लोहरदगा से जुड़ी है़ वह पार्टी के प्रत्याशी होंगे़. कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों को लोहरदगा कैंप करने का निर्देश दिया गया है़. पदाधिकारियों के बीच काम बांटे जा रहे है़ं.

गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारी की एक टीम लोहरदगा रवाना हुई है़ पार्टी महासचिव आलोक कुमार दुबे, प्रवक्ता राजेश ठाकुर और कार्यालय प्रभारी सूर्यकांत शुक्ला लोहरदगा पहुंच चुके है़ं चुनाव तक ये पदाधिकारी वहीं कैंप करेंगे़

महासचिव श्री दुबे ने कहा है कि लोहरदगा उपचुनाव में श्री भगत महागंठबंधन के उम्मीदवार होंगे़ लोहरदगा में पार्टी के प्रति जबरदस्त रुझान है़ पार्टी का एक-एक समर्पित कार्यकर्ता चुनाव में अपनी भूमिका निभायेगा़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें