28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अभाविप ने बिरसा मुंडा को याद किया

अभाविप ने बिरसा मुंडा को याद कियारांची :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिरसा चौक पर धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सदस्यों ने जनजातीय नृत्य गीत एवं वेशभूषा के साथ बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर प्रदेश जनजातीय प्रमुख संजय टोप्पो ने युवाओं से आह्वान किया कि जिस तरह से […]

अभाविप ने बिरसा मुंडा को याद कियारांची :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिरसा चौक पर धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सदस्यों ने जनजातीय नृत्य गीत एवं वेशभूषा के साथ बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर प्रदेश जनजातीय प्रमुख संजय टोप्पो ने युवाओं से आह्वान किया कि जिस तरह से बिरसा मुंडा ने समाज व गांवों को जोड़ने का काम किया है, उसी प्रकार हमें कार्य करने होंगे. मौके पर अनिस बारी, बबन बैठा, सोमनाथ भगत, दीपक उरांव, सुशांत मिश्रा, संजय महतो, राजीव रंजन, अभिषेक उरांव, नेहा टोप्पो, संतोष महतो, पूजा तिर्की, रेखा कुमारी, सुमन, नीतीश, रवि मुंडा, शंकर मुंडा व नरेंद्र पातर समेत कई सदस्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें