35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गर्म वस्त्र संग्रह व वितरण अभियान शुरू

गर्म वस्त्र संग्रह व वितरण अभियान शुरूरांची. स्वामी विवेकानंद मिशन गर्म वस्त्र संग्रह व वितरण अभियान की शुरुआत झारखंड में नौ नवंबर से कर दी गयी है़ यह अभियान 12 जनवरी-2016 तक चलेगा़ इसके लिए तीन संग्रह केंद्र बनाये गये हैं. मिशन के सदस्यों ने आम लोगों से अपील की है कि ठंड होने के […]

गर्म वस्त्र संग्रह व वितरण अभियान शुरूरांची. स्वामी विवेकानंद मिशन गर्म वस्त्र संग्रह व वितरण अभियान की शुरुआत झारखंड में नौ नवंबर से कर दी गयी है़ यह अभियान 12 जनवरी-2016 तक चलेगा़ इसके लिए तीन संग्रह केंद्र बनाये गये हैं. मिशन के सदस्यों ने आम लोगों से अपील की है कि ठंड होने के कारण कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था करें. साथ ही गर्म कपड़े का वितरण करें ताकि, ठंड में गरीब अपना तन ढंक सकें. मिशन द्वारा आयोजित अभियान में लोगों से जुड़ने का भी आग्रह किया गया है़ इन संग्रह केंद्रों में कर सकते हैं सहयोग स्वामी विवेकानंद मिशन- रामकृष्ष्ण विद्यानिकेतन गढ़गांव रांची.भारतीय चेतना केंद्र- 1/ए, लोअर ग्राउंड फ्लोर, सिटी सेंटर, क्लब रोड रांची.चिन्मय मिशन- रांची लेक दक्षिण पथ, मारवाड़ी कॉलेज के पीछे, बड़ा तालाब रांची़चेक व ड्राफ्ट के जरिये आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैंस्वामी विवेकानंद मिशन, बैंक ऑफ इंडिया खाता संख्या- 459810110002967, आइएफसी कोड, बीकेआइडी-0004598 के नाम से इच्छानुसार सहयोग किया जा सकता है. कैसे कर सकते हैं सहयोगवितरण कार्य के लिए वाहन प्रदान करें, अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ कर प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान कर सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में अत्यंत निर्धनों, असहायों एवं जरूरतमंदों का चयन करने में सहयोग कर सकते हैं. किसी उचित तरीके से भी अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें