झारखंड मिथिला मंच चलायेगा जन जागरण अभियानमिथिला का लोकपर्व सामा-चकेवा 25 कोसामा गीत प्रतियोगिता का होगा आयोजन श्रेष्ठ सामा चकेवा डाला को किया जायेगा पुरस्कृत रांची. झारखंड मिथिला मंच के स्वयंसेवकों की बैठक मंच कार्यालय हरमू में श्री ब्रह्मानंद झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से कार्तिक पूर्णिमा, 25 नवंबर को मिथिला का प्रसद्धि लोकपर्व सामा चकेवा मानाने का निर्णय लिया गया. सामा-चकेवा पर्व को लेकर मिथिला मंच की स्वयंसेविकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जन जागरण अभियान चलायेगा. प्रतिनिधिमंडल में आशा देवी, किरण देवी, रूबी देवी, अर्चना झा, आभा झा, रजनी झा, बबिता चौधरी, अहिल्या देवी, कामिनी पाठक, संतोषी देवी, वंदना मिश्रा, रेखा मिश्रा, अनुष्ठा झा, नीभा झा, रूपा चौधरी, कविता चौधरी, गुड्डी, रानी चौधरी, प्रतिमा मिश्र और सुधा झा को शामिल किया जायेगा. सामा-चकेवा पर्व का आयोजन विद्यापति पार्क, विद्यापति दलान के नजदीक कार्तिक उरांव चौक, हरमू, रांची में किया जायेगा. इस बार मंच की ओर से सामा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाली प्रतिभागी को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है. सबसे सुंदर सामा चकेवा डाला को भी पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम के लिए किशोर झा एवं संजीत मिश्र को संयुक्त रूप से संयोजक तथा प्रवीण झा एवं सुजीत झा को सह-संयोजक बनया गया है. बैठक में सत्येंद्रनारायण मिश्र, धैर्यनारायण झा, आदित्यनाथ मिश्र, संजय मिश्र, शशिचन्द्र झा सतीश, श्री पुण्यानंद झा, श्रीकमलदेव मिश्र धीरू, पंडित मोहन जी झा, प्रदीप चौधरी, सर्वजीत चौधरी, गगन मिश्र, बिरेन्द्र ठाकुर, बरुण झा, सुधीर ठाकुर, जीतेन्द्र झा जीतू, बब्बु सिंह, प्रदीप कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
झारखंड मिथिला मंच चलायेगा जन जागरण अभियान
झारखंड मिथिला मंच चलायेगा जन जागरण अभियानमिथिला का लोकपर्व सामा-चकेवा 25 कोसामा गीत प्रतियोगिता का होगा आयोजन श्रेष्ठ सामा चकेवा डाला को किया जायेगा पुरस्कृत रांची. झारखंड मिथिला मंच के स्वयंसेवकों की बैठक मंच कार्यालय हरमू में श्री ब्रह्मानंद झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से कार्तिक पूर्णिमा, 25 नवंबर को मिथिला का प्रसद्धि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement