35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

इप्सोवा में पांच नवंबर को फैशन शो

इप्सोवा में पांच नवंबर को फैशन शो छह नवंबर को डांस प्रतियोगिता जैप वन ग्राउंड में आठ नवंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम संवाददाता, रांची आइपीएस वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) के तत्वाधान में डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में पांच से आठ नवंबर तक दिवाली उत्सव का अायोजन किया जा रहा है़ इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू […]

इप्सोवा में पांच नवंबर को फैशन शो छह नवंबर को डांस प्रतियोगिता जैप वन ग्राउंड में आठ नवंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम संवाददाता, रांची आइपीएस वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) के तत्वाधान में डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में पांच से आठ नवंबर तक दिवाली उत्सव का अायोजन किया जा रहा है़ इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे़ इस आयोजन में प्रभात खबर की ओर से भी पांच और छह नवंबर को कई कार्यक्रम कराये जायेंगे. पांच नवंबर को फैशन शो का भी आयोजन होगा. इसमें रांची वीमेंस कॉलेज फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा डिजाइन किये गये वस्त्रों को मॉडलों के माध्यम से पेश किया जायेगा. इसके लिए विभागाध्यक्ष रत्ना सिंह द्वारा तैयारी की जा रही है़ फैशन शो शाम 6:30 से नौ बजे के बीच चार राउंड में होंगे़ गोलियर झारखंड राउंड, इंडियन राउंड, ब्राइडल राउंड, इंडो वेस्टर्न राउंड में छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखायेंगी. फैशन शो के दौरान डांस कार्यक्रम भी होगा. झंकार की विजेता रोहिनी, जूही विश्वास, इशिका तिवारी, अंतरा, आइवी चक्रवर्ती, सोनाली पॉल को दीपांजलि के विपुल नायक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है़ छह नवंबर को बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता भी होगी. इसका रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है़ टैलेंट शो में भी बच्चे भाग ले सकते है़ं मेले में छत्तीसगढ़ का लोकनृत्य, भांगडा नाइट का भी आनंद लिया जा सकता है. वहीं विकटोरिया बग्गी राइड, लखनऊ का कबाब, हरियाणा के हैंड मेड प्रोडक्ट, जम्मू के शॉल, राजस्थानी सजावटी समान आदि के स्टॉल कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें