देश और राज्यों को भ्रष्टाचार मुक्त करें : संजीव झाआप पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड प्रभारी ने किया संबोधितसंवाददाता, रांचीआम आदमी पार्टी के विधायक सह झारखंड प्रभारी संजीव झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश और राज्यों को भ्रष्टाचार मुक्त करने की अपील की है. रांची में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें काफी व्यापक हो चुकी हैं. अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार में अंधे हो चुके हैं. ऐसे में युवाओं को आगे आकर इस कुरीति के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागृत करने की अपील की. कार्यकर्ताओं को खूंटी और रांची लोकसभा के पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर विद्याधर प्रसाद, संतोष महतो, गीता विश्वास, मेहरूनिशा, विजय कृष्ण, सचिन कुमार, विनोद केरकेट्टा, विनोद अग्रवाल, अरुण पाठक, लक्ष्मण सिंह, रिजवान अंसारी, सीमा देवी आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
देश और राज्यों को भ्रष्टाचार मुक्त करें : संजीव झा
देश और राज्यों को भ्रष्टाचार मुक्त करें : संजीव झाआप पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड प्रभारी ने किया संबोधितसंवाददाता, रांचीआम आदमी पार्टी के विधायक सह झारखंड प्रभारी संजीव झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश और राज्यों को भ्रष्टाचार मुक्त करने की अपील की है. रांची में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement