भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक : सीएमअरगोड़ा में रावण दहनतसवीर सुनील की हैरांची. श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के अवसर पर अरगोड़ा में रावण दहन आयोजित किया गया. शाम सवा सात बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रावण का पुतला दहन किया. इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय अौर संजय सेठ मौजूद थे. इस दौरान शानदार आतिशबाजी का नजारा दिखा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम मर्यादा अौर भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं. हमें अपने अंदर की आसुरी शक्तियों को समाप्त करना होगा. तभी हम समृद्ध अौर स्वावलंबी झारखंड बना पाएंगे. जल्द ही चलेगी मोनो रेलमुख्यमंत्री ने कहा कि अरगोड़ा मैदान को लेकर जो भी समस्या हो रही है उसका समाधान निकाला जायेगा. मैदान को अौर सुंदर बनाया जायेगा. रांची की विभिन्न कॉलोनियों के मैदानों व खाली जमीन का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रांची में कुछ सालों के अंदर मोनो रेल चलने लगेगी. इसका पहला फेज 2016 से 2019 तक तैयार हो जायेगा. मुंबई के बाद रांची ऐसा दूसरा शहर होगा जहां मोनो रेल चलेगी. रांची को स्मार्टसिटी के रूप में विकसित करने के लिए यह जरूरी है. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि अरगोड़ा का मैदान ऐतिहासिक मैदान है. यहां पर मंडा पूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होता है. इस मैदान को विकसित करने का प्रयास किया जाना चाहिए. हाउसिंग बोर्ड मैदान पर अपना हक जताता है जिससे बराबर समस्या होती है. इस मौके पर पार्षद अरुण झा, सविता कुजूर, समिति के अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष अवध कुमार साहू, सचिव पंकज साहू, कोषाध्यक्ष भोला साहू और सुनील साहू आदि मौजूद थे.
भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक : सीएम
भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक : सीएमअरगोड़ा में रावण दहनतसवीर सुनील की हैरांची. श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के अवसर पर अरगोड़ा में रावण दहन आयोजित किया गया. शाम सवा सात बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रावण का पुतला दहन किया. इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, मेयर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement