21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महानगर के पदाधिकारी निकले पूजा पंडालों का जायजा लेने

महानगर के पदाधिकारी निकले पूजा पंडालों का जायजा लेने रांची. रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक चंचल चटर्जी के निर्देशानुसार महानगर के पदाधिकारी एवं महानगर से जुड़े नारी सेना एवं सुरक्षा दस्ता के पदाधिकारियों के दल ने सोमवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस क्रम में समिति के पदाधिकारी […]

महानगर के पदाधिकारी निकले पूजा पंडालों का जायजा लेने रांची. रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक चंचल चटर्जी के निर्देशानुसार महानगर के पदाधिकारी एवं महानगर से जुड़े नारी सेना एवं सुरक्षा दस्ता के पदाधिकारियों के दल ने सोमवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस क्रम में समिति के पदाधिकारी मेन रोड स्थित चंद्रशेखर पूजा पंडाल, हिनू बंगाली मंडप, युनाइटेड क्लब, बिहारी मंडप, भवानीनगर डोरंडा आदि पूजा पंडाल गये. निरीक्षण कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, विधि व्यवस्था सह नारी सेना के संरक्षक सागर वर्मा, नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह, सह संयोजक डॉ रमेश तिवारी, महेश चंद्रा, रूपेश चौरसिया, संटी पटेल, कमला शर्मा आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें