21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया संकल्प सभा का आयोजन, शांति संदेश यात्रा निकाली

रांची: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर शांति संदेश यात्रा निकाल संकल्प सभा का आयोजन किया. स्थानीय कांग्रेस भवन से महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शांति संदेश यात्रा शुरू की. देश निर्माण से संबंधित नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद […]

रांची: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर शांति संदेश यात्रा निकाल संकल्प सभा का आयोजन किया. स्थानीय कांग्रेस भवन से महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शांति संदेश यात्रा शुरू की.

देश निर्माण से संबंधित नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचे. वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी. फिर शहीद स्थल पर पहुंच कर यात्रा संकल्प सभा में तब्दील हो गयी. महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने अहिंसा, सर्वधर्म समभाव एवं आपसी भाईचारे की गांठ को और मजबूत करने का संकल्प दिलाते हुए बापू के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य सामाजिक समरसता की प्रतिबद्धता होनी चाहिए.


शांति संदेश यात्रा में महानगर कांग्रेस कमेटी की तारा नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ पाठक, मो खलील, नागो चौधरी, टिंकू वर्मा, योगेन्द्र सिंह बेनी, दिनेश लाल सिन्हा, राजू राम, नंदू साहू, अख्तर अली, कामता उपाध्याय, रण विजय सिंह, शत्रुध्न प्रसाद, टीके सरकार, बबलु शुक्ला, मो अख्तर, सरदार महेंद्र सिंह, आनंद जालान, अशोक शर्मा, जगन्नाथ साहू, सोनी नायक, अमन वर्मा समेत अन्य शामिल थे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनादि ब्रह्म, शमशेर अालम, आलोक कुमार दूबे, सूर्यकांत शुक्ला, राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, जगदीश साहू, प्रो विनोद सिंह, मो केशर इकबाल खान, सतीश पांडेय, अनील कुमार, मधुसूदन तिवारी, फिरोज रिजवी मुन्ना, सुधीर चौधरी, मणिशंकर तिवारी, रतन वर्मा, सुरेश गुप्ता, विनंजय भारती बल्कु के अलावा सेवा दल के मो गुलाम जावेद समेत अन्य ने भी शिरकत की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें