27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

64 इंस्पेक्टर व 30 दारोगा का तबादला

रांची. पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को हुई स्थापना पर्षद की बैठक में राज्य के 64 इंस्पेक्टर और 30 दारोगा का तबादला किया गया है. झारखंड जगुआर, विशेष शाखा, सीआइडी में पदस्थापित इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. अधिकांश पदाधिकारियों का तबादला रांची, जमशेदपुर, बोकारो जिला में किया गया है. माना जा रहा […]

रांची. पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को हुई स्थापना पर्षद की बैठक में राज्य के 64 इंस्पेक्टर और 30 दारोगा का तबादला किया गया है. झारखंड जगुआर, विशेष शाखा, सीआइडी में पदस्थापित इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. अधिकांश पदाधिकारियों का तबादला रांची, जमशेदपुर, बोकारो जिला में किया गया है.
माना जा रहा है कि इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला रांची, जमशेदपुर व बोकारो के 46 थानों को इंस्पेक्टर थानों में अपग्रेड करने के आदेश के मद्देनजर किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 30 में से 22 दारोगा झारखंड जगुआर के हैं, जिन्हें हजारीबाग, चाईबासा व रामगढ़ जिला में किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आदेश में छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला उनके आवेदन के आधार पर किया गया है.
जेल अदालत आज: रांची. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बिरसा मुंडा कारागार होटवार में जेल अदालत का आयोजन होगा. जेल अदालत के लिए 11 बंदियों ने आवेदन दिया था. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रजनीकांत पाठक ने यह जानकारी दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें