27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

2022 तक केवल झारखंड में

सांसद नथवाणी के सवाल पर केंद्र सरकार ने दी जानकारी कौशल विकास के लिए केंद्र सरकार की चलेगी 70 से ज्यादा योजनाएं रांची : झारखंड में वर्ष 2022 तक 44.50 लाख कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी. रोजगार के विभिन्न क्षेत्र में इतने मानव संसाधन की आवश्यकता होगी. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा देश […]

सांसद नथवाणी के सवाल पर केंद्र सरकार ने दी जानकारी
कौशल विकास के लिए केंद्र सरकार की चलेगी 70 से ज्यादा योजनाएं
रांची : झारखंड में वर्ष 2022 तक 44.50 लाख कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी. रोजगार के विभिन्न क्षेत्र में इतने मानव संसाधन की आवश्यकता होगी. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा देश भर में रोजगार के अवसर के संबंध में किये गये अध्ययन के बाद झारखंड के संदर्भ में ये तथ्य सामने आये हैं.
राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी ने एक प्रश्न के माध्यम से कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी मांगी थी. प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में मानव संसाधन के विकास की अपार संभावना है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश भर में कौशल विकास और उद्यमशीलता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
20 से अधिक केंद्रीय मंत्रलय और विभाग 70 से ज्यादा स्कीम के क्रियान्वयन के लिए काम कर रहे हैं. एनएसडीसी के अध्ययन के मुताबिक देश में 2022 तक 58.19 करोड़ कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कौशल विकास स्कीम में 24 विभिन्न क्षेत्रों में काम किया जा रहा है.
कृषि, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी-मत्स्य पालन सहित कई परंपरागत क्षेत्र शामिल हैं. कौशल विकास के कार्यक्रम में महिला, नि:शक्त, एसटी-एससी सहित समाज के उपेक्षित लोगों को शामिल किया जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें