21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनता दरबार में 400 से अधिक फरियादी पहुंचे

रांची : मुख्यमंत्री जनता दरबार में सबसे अधिक लोग नौकरी की मांग और जमीन विवाद से संबंधित मामले को सुलझाने को लेकर पहुंचे. आधा दर्जन से अधिक नि:शक्तों ने भी मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी. जनता दरबार को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 400 की संख्या में लोग पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने […]

रांची : मुख्यमंत्री जनता दरबार में सबसे अधिक लोग नौकरी की मांग और जमीन विवाद से संबंधित मामले को सुलझाने को लेकर पहुंचे. आधा दर्जन से अधिक नि:शक्तों ने भी मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी.
जनता दरबार को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 400 की संख्या में लोग पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने लगभग तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अधिकारियों से बात कर विवाद को सुलझाने का भी निर्देश दिया. भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से मिल कर ईद की शुभकामनाएं भी दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें