21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

करीब 40 हजार हेक्टेयर में होगी सिंचाई

रबी-2015 में विभाग का लक्ष्यवरीय संवाददाता, रांचीजल संसाधन विभाग यदि अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहा, तो वर्ष 2015 के रबी मौसम में करीब 40 हजार हेक्टेयर खेतों में सिंचाई सुविधा मिल जायेगी. विभाग ने अपनी पांच परियोजनाओं का काम लगभग पूरा कर लिया है. पूरी हो चुकी योजनाओं में पंचखेरो (गिरिडीह), गुमानी (साहेबगंज), […]

रबी-2015 में विभाग का लक्ष्यवरीय संवाददाता, रांचीजल संसाधन विभाग यदि अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहा, तो वर्ष 2015 के रबी मौसम में करीब 40 हजार हेक्टेयर खेतों में सिंचाई सुविधा मिल जायेगी. विभाग ने अपनी पांच परियोजनाओं का काम लगभग पूरा कर लिया है. पूरी हो चुकी योजनाओं में पंचखेरो (गिरिडीह), गुमानी (साहेबगंज), रामरेखा (सिमडेगा), सोनुआ (चाईबासा) व अपर शंख (गुमला) शामिल है. गत वित्तीय वर्ष में विभाग ने पहली बार अपनी विभिन्न सिंचाई योजनाओं के पूर्ण होने का संभावित समय तय किया था, लेकिन अभी कई प्रोजेक्ट अपने लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं. 1.54 लाख हेक्टेयर पर सिंचाई सुविधा राज्य गठन के बाद गत 12 वर्षों में सिर्फ 1.54 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा सकी है. राज्य के कुल क्षेत्रफल 79.72 लाख हेक्टेयर में से 29.74 लाख हेक्टेयर भूमि खेती योग्य है. विभाग ने इसमें से करीब 22 लाख हेक्टेयर पर सिंचाई सुविधा बहाल करने का लक्ष्य बनाया है. सूत्रों का मानना है कि अधिकतम 24.54 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है. ये प्रोजेक्ट हो सकते हैं शुरूप्रोजेक्टसिंचाई क्षमता (हजार हेक्टेयर में)पंचखेरो (गिरिडीह)3.08गुमानी (साहेबगंज)16.19रामरेखा (सिमडेगा)4.39सोनुआ (चाईबासा)8.08अपर शंख (गुमला)7.07

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें