30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके….भाजपा महिला मोरचा ने पौधरोपण किया

रंका(गढ़वा). स्थानीय परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में भाजपा महिला मोरचा का प्रखंड स्तरीय महासंपर्क अभियान सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मोरचा क ी महिलाओं ने उक्त विद्यालय में शीशम, आम, गमहार आदि के 40 पौधे लगाये. इस अवसर पर महिला मोरचा की अध्यक्ष सुनीता देवी व जिप सदस्य उमा देवी […]

रंका(गढ़वा). स्थानीय परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में भाजपा महिला मोरचा का प्रखंड स्तरीय महासंपर्क अभियान सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मोरचा क ी महिलाओं ने उक्त विद्यालय में शीशम, आम, गमहार आदि के 40 पौधे लगाये. इस अवसर पर महिला मोरचा की अध्यक्ष सुनीता देवी व जिप सदस्य उमा देवी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा लगाना आवश्यक है. एक पौधा एक बच्चा के समान होता है. इसकी रक्षा करना हम सबों का कर्तव्य है. वृक्ष से पर्यावरण शुद्ध होता है. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और निदान के लिए विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर मोरचा की महामंत्री मीरा यादव, अवरवा बीबी, कमलेश नंदन सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि सुनील माली, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, संजय सिन्हा, प्रेमचंद्र प्रसाद, ललित राम, शिव सोनी आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें