27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शिक्षा सचिव कल से करेंगी वीडियो कांफ्रेसिंग

रांची : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भवन, शौचालय, निर्माण एवं मध्याहन भोजन योजना की समीक्षा को लेकर शिक्षा सचिव सात जुलाई से वीडियो कांफ्रेसिंग करेगी. सात जुलाई को रांची, रामगढ़, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व लातेहार जिले की समीक्षा की जायेगी. आठ जुलाई को पलामू, गढ़वा, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा […]

रांची : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भवन, शौचालय, निर्माण एवं मध्याहन भोजन योजना की समीक्षा को लेकर शिक्षा सचिव सात जुलाई से वीडियो कांफ्रेसिंग करेगी. सात जुलाई को रांची, रामगढ़, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व लातेहार जिले की समीक्षा की जायेगी. आठ जुलाई को पलामू, गढ़वा, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा व गिरिडीह एवं नौ जुलाई को पाकुड़, साहेबगंज, गोडडा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, सिमडेगा एवं गुमला जिले की समीक्षा की जायेगी. वीडियो कांफ्रेसिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, लेखा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, वार्डेन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कनीय अभियंता, मध्याहन भोजन योजना प्रभारी भाग लेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें