35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनसंपर्क अभियान ्रतेज करें

नगरऊंटारी (गढ़वा). भाजपा सगमा मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में महा जनसंपर्क अभियान व सदस्यता संपुष्टि कार्यक्रम को तेज गति से संपन्न करने पर बल दिया गया. मंडल प्रभारी कामता प्रसाद ने कहा कि इस अभियान को हर हाल में सात […]

नगरऊंटारी (गढ़वा). भाजपा सगमा मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में महा जनसंपर्क अभियान व सदस्यता संपुष्टि कार्यक्रम को तेज गति से संपन्न करने पर बल दिया गया. मंडल प्रभारी कामता प्रसाद ने कहा कि इस अभियान को हर हाल में सात जुलाई तक पूरा कर लेना है. सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सदस्यता के बल पर ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है. इसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है. सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है. बैठक में महेंद्र जायसवाल, रामचंद्र साव, सुचित साव, सुरेंद्र मेहता, रामदेनी सिंह, भरत सिंह, मुख्तार आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें