फोटो 30 चितरा 04 श्रद्घा सुमन अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व अन्यसिदो-कान्हू के स्मारक स्थल पर अर्पित किया श्रद्धा सुमनप्रतिनिधि, चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र के बगदाहा स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा व मानपुर स्थित गिरफ्तारी स्थल पर बने सिदो-कान्हू के स्मारक स्थल पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्री सोरेन ने कहा कि सिदो-कान्हू के आंदोलन की वजह से ही अंगरेजी शासन का खात्मा हुआ. अंगरेजों को भगाने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका अदा की थी. सिदो-कान्हू के बलिदान को हम झारखंडी कभी भुला नहीं पायेंगे. बागदाहा हाई स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता के अलावे विजय सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू, उदेश्वर मुर्मू देशमांझी, सुरेश यादव, चांदो मंडल, हरिकिशोर कोल, सिलास मुर्मू, बबलू हांसदा, शिवाधन किस्कू समेत अन्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
अंगरेजी शासन के खात्मे की वजह सिदो-कान्हू का आंदोलन : शिबू सोरेन
फोटो 30 चितरा 04 श्रद्घा सुमन अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व अन्यसिदो-कान्हू के स्मारक स्थल पर अर्पित किया श्रद्धा सुमनप्रतिनिधि, चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र के बगदाहा स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा व मानपुर स्थित गिरफ्तारी स्थल पर बने सिदो-कान्हू के स्मारक स्थल पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement