21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सीबीआइ ने संजीवनी घोटाले में अफसरों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी

विशेष संवाददातारांची: सीबीआइ ने संजीवनी घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है. जिन लोगों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी गयी है, उनमें ओरमांझी के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार व संजय कुमार शामिल हैं. इससे अलावा राजस्व कर्मचारी ब्रजेश मिश्रा और अशोक कुमार सिंह के खिलाफ भी अभियोजन स्वीकृति मांगी गयी है. […]

विशेष संवाददातारांची: सीबीआइ ने संजीवनी घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है. जिन लोगों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी गयी है, उनमें ओरमांझी के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार व संजय कुमार शामिल हैं. इससे अलावा राजस्व कर्मचारी ब्रजेश मिश्रा और अशोक कुमार सिंह के खिलाफ भी अभियोजन स्वीकृति मांगी गयी है. सीबीआइ ने जांच में पाया गया है कि इन लोगों ने सुनियोजित साजिश के तहत संजीवनी बिल्डकॉन के लोगों से मिल कर जमीन की वास्तविक रकबा से अधिक का म्यूटेशन कर दिया. किसी भी राजस्व कर्मचारी ने न तो स्थल का निरीक्षण किया और न ही राजस्व के रिकार्ड को देखा. इन कर्मचारियों व अधिकारियों ने अंचल निरीक्षक की उस टिप्पणी को भी नजरअंदाज किया, जिसमें उसने यह लिखा कि जमीन का म्यूटेशन संजीवनी के नाम नहीं किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें