21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नरसिंहा राव व शाहदेव को किया याद

रांची : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व पीवी नरसिंहा राव की जयंती और हटिया के पूर्व विधायक स्व गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि मनायी गयी.इस अवसर पर दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्वराव के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश का समग्र […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व पीवी नरसिंहा राव की जयंती और हटिया के पूर्व विधायक स्व गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि मनायी गयी.इस अवसर पर दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्वराव के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश का समग्र विकास हुआ. इनके कार्यकाल में ही आर्थिक सुधार की नींव रखी गयी, जिसके कारण आज भारत विकसित देशों के समकक्ष खड़ा है.
स्व शाहदेव के बारे में वक्ताओं ने कहा कि वे मृदुभाषी, हंसमुख और हरदिल अजीज नेता थे. गरीबों के प्रति उनकी उदारता थी कि उनके पास आने वाले कभी निराश नहीं हुए. इस अवसर पर अनादि ब्रहम, डॉ राजेश गुप्ता, विनोद किस्पोट्टा, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजय राय, राजेश सिन्हा, प्रिंस बट्ट, सलीम खान, केके गिरि आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें