27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजेश कुमार को राष्ट्रपति पदक

रांची : राजकीय मध्य विद्यालय के चिलदाग अनगड़ा के सहायक शिक्षक राजेश सिंह को 25 जून 2015 को राष्ट्रपति के द्वारा रजत पदक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उपायुक्त के माध्यम से प्रदान किया गया. राजेश कुमार सिंह को यह सम्मान जनगणना 2011 के दौरान असाधारण उत्साह व उच्च कोटि की […]

रांची : राजकीय मध्य विद्यालय के चिलदाग अनगड़ा के सहायक शिक्षक राजेश सिंह को 25 जून 2015 को राष्ट्रपति के द्वारा रजत पदक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उपायुक्त के माध्यम से प्रदान किया गया. राजेश कुमार सिंह को यह सम्मान जनगणना 2011 के दौरान असाधारण उत्साह व उच्च कोटि की सेवा के लिए प्रदान किया गया है. इससे पूर्व भी भारत निर्वाचन आयोग के हीरक जयंती वर्ष 2010-11 में प्रथम मतदाता दिवस के अवसर पर खिजरी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल एवं उपायुक्त रांची द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है. राजेश सिंह को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अनगड़ा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनगड़ा, मुखिया चिलदाग पंचायत, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं जगन्नाथ महतो, रवानी राज, महावीर मंुडा व अन्य ने बधाई दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें