28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आपातकाल स्वतंत्र भारत का सबसे अंधकारपूर्ण समय, अब तानाशाही संभव नहीं: जेटली

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका). वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जून 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित आपातकाल को स्वतंत्र भारत का सबसे अंधकारपूर्ण दौर करार देते हुए बुधवार को कहा कि विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र को अब तानाशाही में बदलना संभव नहीं हैं. जेटली ने कहा कि आपातकाल ऐसा समय था जिसने यह […]

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका). वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जून 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित आपातकाल को स्वतंत्र भारत का सबसे अंधकारपूर्ण दौर करार देते हुए बुधवार को कहा कि विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र को अब तानाशाही में बदलना संभव नहीं हैं. जेटली ने कहा कि आपातकाल ऐसा समय था जिसने यह दर्शाया कि संविधान के कुछ प्रावधानांे का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील किया जा सकता है और नौकरशाही, पुलिस, मीडिया व न्यायपालिका जैसी प्रमुख संस्थाएं धराशायी हो सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज वैश्विक चेतना लोकतंत्र के पक्ष में है और तानाशाही पर जिस तरह के प्रतिबंध लगाये जा सकते हैं. वहीं, इसका निवारण हो सकते हैं.’ जेटली ने विशेष बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि मीडिया भी मजबूत है, राजव्यवस्था मजबूत है और वैश्विक संस्थान भी मजबूत हैं. विश्व आज यह स्वीकार नहीं करेगा कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा लोकतंत्र तानाशाही में तब्दील हो जाये.’

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें