35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नाइजीरिया : दो आत्मघाती हमलावर लड़कियों के हमले में 30 मरे

बाउची (नाइजीरिया). उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर में एक भीड़ भरी मसजिद के पास दो लड़कियों ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया, जिससे करीब 30 लोगों की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी जानकारी दी. माइदुगुरी में यह इस महीने का चौथा आत्मघाती हमला है, जो कि इसलामिक अतिवादी संगठन बोको हराम […]

बाउची (नाइजीरिया). उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर में एक भीड़ भरी मसजिद के पास दो लड़कियों ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया, जिससे करीब 30 लोगों की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी जानकारी दी. माइदुगुरी में यह इस महीने का चौथा आत्मघाती हमला है, जो कि इसलामिक अतिवादी संगठन बोको हराम का उद्गम केंद्र है. मछली विक्रेता इदी इदरीशा ने बताया कि एक किशोर लड़की ने बागा रोड मछली मार्केट के नजदीक स्थित मसजिद के पास जाकर खुद को उड़ा लिया, जहां लोग पवित्र रमजान के महीने में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे. वहीं, दूसरी किशोरी भागती हुई दिखाई दी और कुछ दूर जा कर उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. इस हमले में वह अकेली मारी गयी. एक सुरक्षा कर्मी समा इला अबू ने बताया कि उसने कम से कम 30 शव देखे. हमलों में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें