BREAKING NEWS
रांची जिला को मिले 18 दारोगा, 47 दारोगा का तबादला
रांची : पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को गुमला, लोहरदगा, चतरा और झारखंड जगुआर में पदस्थापित दारोगा रैंक के 47 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. जिनका तबादला किया गया है, उसमें लोहरदगा जिला के दो, चतरा जिला के पांच, गुमला जिला बल के छह, सरायकेला जिला के एक और झारखंड जगुआर के 34 दारोगा शामिल […]
रांची : पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को गुमला, लोहरदगा, चतरा और झारखंड जगुआर में पदस्थापित दारोगा रैंक के 47 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है.
जिनका तबादला किया गया है, उसमें लोहरदगा जिला के दो, चतरा जिला के पांच, गुमला जिला बल के छह, सरायकेला जिला के एक और झारखंड जगुआर के 34 दारोगा शामिल है. सभी का तबादला रांची, जमशेदपुर, बोकारो व धनबाद जिला में किया गया है.
रांची जिला बल में 18 दारोगा का तबादला किया गया है. इसी तरह जमशेदपुर जिला बल में 10, बोकारो जिला बल में नौ, धनबाद जिला बल में पांच और गिरिडीह जिला बल में तीन दारोगा का तबादला किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement