21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा को मिला मिल्खा सिंह का ऑटोग्राफ

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उस समय बहुत प्रफुल्लित हुईं जब उनकी मुलाकात ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह से हुई. इस मौके पर यादगार के तौर पर प्रियंका (32) ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया. प्रियंका ने ट्वीट कर सिंह के साथ अपनी सेल्फी साझा की और लिखा, ‘पूरी तरह प्रशंसकवाली भावनाओं […]

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उस समय बहुत प्रफुल्लित हुईं जब उनकी मुलाकात ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह से हुई. इस मौके पर यादगार के तौर पर प्रियंका (32) ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया. प्रियंका ने ट्वीट कर सिंह के साथ अपनी सेल्फी साझा की और लिखा, ‘पूरी तरह प्रशंसकवाली भावनाओं से भाव विभोर हूं. फरहान अख्तर को धन्यवाद कि हमें मिल्खा सिंह से मिलवाया और एक ऑटोग्राफ भी लिया.’ अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में मुख्य भूमिका निभायी थी. इस दौरान उनकी सिंह से गहरी दोस्ती हो गयी. वह अपनी आनेवाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सहयोगी कलाकारों को सिंह से मिलाने उनके चंडीगढ़ स्थित घर ले गये. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘दिल धड़कने दो’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इसमें फरहान, प्रियंका के अलावा अनिल कपूर, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें