28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महानगर भाजपा का महासंपर्क अभियान शुरू

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से रविवार को महासंपर्क अभियानकी शुरुआत की गयी. महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में रातू रोड स्थित राजीव नगर हेसल में अभियान शुरू हुआ. कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में घूम-घूम कर प्राथमिक सदस्यों को फिर से एक नंबर पर मिस्ड कॉल कराया, ताकि उनकी सदस्यता की पुष्टि हो […]

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से रविवार को महासंपर्क अभियानकी शुरुआत की गयी. महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में रातू रोड स्थित राजीव नगर हेसल में अभियान शुरू हुआ.
कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में घूम-घूम कर प्राथमिक सदस्यों को फिर से एक नंबर पर मिस्ड कॉल कराया, ताकि उनकी सदस्यता की पुष्टि हो सके. इसके बाद उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संदेश एवं हस्ताक्ष युक्त पत्र दिया गया. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. अब हमारा उद्देश्य प्राथमिक सदस्यों को कार्यकर्ता बनाना है, ताकि वे देश की सेवा में अपना योगदान दे सकें. अभियान में धर्मेद्र राज, केके गुप्ता, मुकेश सिंह, कुमार निकेश, ओम प्रकाश सिंह, रिंकू शाहदेव, प्रेम सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला : रांची. भाजपा लालपुर मंडल की ओर से महासंपर्क अभियान को लेकर नगर विकास मंत्री के डिप्टी पाड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. महासंपर्क सह प्रमुख धर्मेद्र राज ने सदस्यों को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर राजीव सिंह, केके गुप्ता, राम प्रवेश दुबे, मुन्ना गुप्ता, समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें