35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा ने 26 सभाएं कर बतायी केंद्र की उपलब्धियां

रांची : नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य में जन कल्याण पर्व मनाया गया. 26 मई से शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान राज्य में 26 सभाएं की गयीं. इसमें जनता को केंद्र की उपलब्धियां बतायी गयीं. उन्हें केंद्र सरकार की ओर से शुरू […]

रांची : नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य में जन कल्याण पर्व मनाया गया. 26 मई से शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान राज्य में 26 सभाएं की गयीं. इसमें जनता को केंद्र की उपलब्धियां बतायी गयीं.
उन्हें केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गयी प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, बीमा योजना आदि कीजानकारी दी गयी. रविवार तक चले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ-साथ प्रदेश के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. राजधानी रांची में प्रदर्शनी लगा कर पोस्टर के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी.
वहीं ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता तक बात पहुंचायी गयी. 31 मई को पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और देवघर में सभाएं हुईं. इसमें सांसद निशिकांत दुबे, पीएन सिंह, रवींद्र पांडेय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव, लुईस मरांडी समेत प्रदेश के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. राज्यस्तरीय बैठक के बाद भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में जन कल्याण पर्व मनाने का निर्णय लिया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें