(फोटो ट्रैक पर है)रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से रविवार को महासंपर्क अभियान की शुरुआत की गयी. महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में रातू रोड स्थित राजीव नगर हेसल में अभियान शुरू हुआ. कार्यकर्ताओं ने मुहल्ले में घूम घूम कर प्राथमिक सदस्यों को फिर से एक नंबर पर मिस्ड कॉल कराया, ताकि उनकी सदस्यता की पुुष्टि हो सके. इसके बाद उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संदेश एवं हस्ताक्षरित पत्र दिया गया. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. अब हमारा उद्देश्य प्राथमिक सदस्यों को कार्यकर्ता बनाना है, ताकि वे देश की सेवा में अपना योगदान दे सकें. अभियान में धर्मेंद्र राज, केके गुप्ता, मुकेश सिंह, कुमार निकेश, ओम प्रकाश सिंह, रिंकू शाहदेव, प्रेम सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
BREAKING NEWS
महानगर भाजपा का महासंपर्क अभियान शुरू
(फोटो ट्रैक पर है)रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से रविवार को महासंपर्क अभियान की शुरुआत की गयी. महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में रातू रोड स्थित राजीव नगर हेसल में अभियान शुरू हुआ. कार्यकर्ताओं ने मुहल्ले में घूम घूम कर प्राथमिक सदस्यों को फिर से एक नंबर पर मिस्ड कॉल कराया, ताकि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement