35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निजी सहायक से आप्त सचिव बने कर्मियों को मिलेगा 54 सौ का ग्रेड पे

रांची : झारखंड सरकार ने निजी सहायक से आप्त सचिव बने राज्य कर्मियों को 54 सौ रुपये का ग्रेड पे देने का निर्णय लिया है. वित्त विभाग के अनुसार वैसे आप्त सचिव जो निजी सहायक से आप्त सचिव बने हैं, उनके लिए भी ग्रेड पे के लिए 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करना जरूरी है. […]

रांची : झारखंड सरकार ने निजी सहायक से आप्त सचिव बने राज्य कर्मियों को 54 सौ रुपये का ग्रेड पे देने का निर्णय लिया है. वित्त विभाग के अनुसार वैसे आप्त सचिव जो निजी सहायक से आप्त सचिव बने हैं, उनके लिए भी ग्रेड पे के लिए 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करना जरूरी है. सरकार की ओर से एक जनवरी 2006 से बढ़ा हुआ वेतन का लाभ ऐसे आप्त सचिवों को दिया जायेगा. महंगाई भत्ते को छोड़ अन्य देय भत्ते पहली जनवरी से इन्हें दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार आप्त सचिवों के कार्य करने की अवधि के चार वर्ष पूरा होने पर ही उन्हें ग्रेड पे का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें