35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तिरूअनंतपुरम से रांची लायी गयीं चार महिलाएं

तसवीर अमित दास देंगेचारों महिलाओं की मानसिक स्थिति खराबरिनपास में भर्ती करायी गयीसंवाददातारांची. रविवार को अल्लापंुज धनबाद ट्रेन से झारखंड की चार महिलाओं को तिरूअनंतपुरम से रांची लाया गया. इन महिलाओं में एक मोहिनी उर्फ स्वाति पांडे रांची की है. बाकी तीन महिलाएं रानी गुडि़या, संतोषी एवं रोमा जमशेदपुर की है. इन महिलाओं की मानसिक […]

तसवीर अमित दास देंगेचारों महिलाओं की मानसिक स्थिति खराबरिनपास में भर्ती करायी गयीसंवाददातारांची. रविवार को अल्लापंुज धनबाद ट्रेन से झारखंड की चार महिलाओं को तिरूअनंतपुरम से रांची लाया गया. इन महिलाओं में एक मोहिनी उर्फ स्वाति पांडे रांची की है. बाकी तीन महिलाएं रानी गुडि़या, संतोषी एवं रोमा जमशेदपुर की है. इन महिलाओं की मानसिक स्थिति खराब है. इन्हें मेंटल हेल्थ सेंटर तिरूअनंतपुरम के स्टाफ उदय कुमार, उषा एवं कुशला ने अपनी देखरेख में रांची पहंुचाया. चारों महिलाओं को रिनपास में भर्ती कराया गया है.इन महिलाओं के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) तिरूअनंतपुरम ने झारखंड के न्यायिक पदाधिकारियों से संपर्क किया था. इन्हें रिसीव करने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के डिप्युटी सेक्रेटरी संतोष कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची के सचिव रजनीकांत पाठक, अधिवक्ता मधुसूदन गांगुली, अधिवक्ता संजय शर्मा एवं रेलवे के मजिस्ट्रेट के पट्टेदार एवं रिनपास के डॉक्टर अमित भी पहंुचे थे. महिलाओं के रांची पहंुचने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया. उन्हें खाने के लिए फल भी दिये गये. इनका इलाज पिछले दो तीन वर्षों से तिरूअनंतपुरम के मेंटल हेल्थ सेंटर में चल रहा था. डालसा के सचिव रजनीकांत पाठक ने कहा कि इन महिलाओं के इलाज के बाद इनके घरों का पता लगा कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें