वरीय संवाददाता, रांचीभाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 14 मई को प्रदेश कार्यालय में दिन के एक बजे से होगी. इसमें प्रदेश के पदाधिकारी, मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी हिस्सा लेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय करेंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह बैठक को संबोधित करेंगे. प्रदेश प्रवक्ता मो कमाल खां ने बताया कि बैठक में महा जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श कर रणनीति बनायी जायेगी. राज्य में 46 लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. पार्टी कार्यकर्ता इनसे मिल कर पार्टी के नीति सिद्धांतों की जानकारी देंगे.
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज
वरीय संवाददाता, रांचीभाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 14 मई को प्रदेश कार्यालय में दिन के एक बजे से होगी. इसमें प्रदेश के पदाधिकारी, मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी हिस्सा लेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय करेंगे. वहीं भाजपा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement