21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सेना ने बोको हरम के चंगुल से 200 लड़कियों को छुड़ाया

अबुजा. नाइजीरिया की सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के चंगुल से 200 लड़कियों को मुक्त करा लिया है. इसलामिक आतंकवादी बोको हराम के खिलाफ सैन्य अभियान चला कर उसके ठिकानों को नष्ट किया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सांबिसा जंगल से 200 लड़कियों और 93 महिलाओं को बचाया गया है. सेना की […]

अबुजा. नाइजीरिया की सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के चंगुल से 200 लड़कियों को मुक्त करा लिया है. इसलामिक आतंकवादी बोको हराम के खिलाफ सैन्य अभियान चला कर उसके ठिकानों को नष्ट किया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सांबिसा जंगल से 200 लड़कियों और 93 महिलाओं को बचाया गया है. सेना की ओर से कहा गया कि इसमें चिबोक से 13-14 अप्रैल को अगवा की गयी स्कूली लड़कियां भी हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं कर सकते. बोको हराम ने इसी महीने नाइजीरिया के बोर्ना के चिबोक से 200 स्कूली लड़कियों का अगवा करके सनसनी फैला दी थी. राजनयिकों और खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि चिबोक से 100 किलोमीटर दूर जंगल में कुछ और लड़कियों को रखा गया है, जिसे जल्द छुड़वा लिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें