30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा शुरू

चौपारण. प्रखंड के ग्राम बाराडीह नगवां में आयोजित नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा में नगवां के अलावा आसपास के गांव की 1100 महिलाओं ने भाग लिया. महिलाएं यज्ञ मंडप से माथे पर कलश लेकर कई गांवों का भ्रमण करते हुए सदाफर के मशलखंभा उत्तर वाहिनी […]

चौपारण. प्रखंड के ग्राम बाराडीह नगवां में आयोजित नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा में नगवां के अलावा आसपास के गांव की 1100 महिलाओं ने भाग लिया. महिलाएं यज्ञ मंडप से माथे पर कलश लेकर कई गांवों का भ्रमण करते हुए सदाफर के मशलखंभा उत्तर वाहिनी नदी से जल भरनी कर पुन: यज्ञ मंडप पहुंची. यज्ञ कराने के लिए कई आचार्य इन दिनों बारीडीह नगवां गांव आये हुए हैं. यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन संध्या में आचार्य रामानंद शास्त्री एवं माता जानकी शास्त्री का प्रवचन होगा. कलश यात्रा में पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला, थाना प्रभारी सुरेश राम, मुखिया सह यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रेवा शंकर साव,पंसस इंद्रदेव साव, प्राचार्य हेमंत साहू, महेंद्र साव, बैजू गहलौत, लाल बहादुर साव, अनिल साव, रामदेव साव, लालधारी साव, तोखन साव, कपिलदेव सिंह, सीमा गुप्ता, झरोखा देवी, चिंता देवी, इंद्रमणि साव, राहुल रंजन, श्यामाकांत सहाय आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें