बरियातू रोड में हटाया गया अतिक्रमण, 40 दुकानें तोड़ी गयीं, छह ठेले जब्त

नगर निगम का यह अभियान 31 मई तक शहर की विभिन्न सड़कों पर प्रतिदिन चलेगा.
रांची. प्रशासक अमित कुमार के आदेश पर मंगलवार को रांची नगर निगम ने बरियातू रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह अभियान सेवन डे अस्पताल के समीप से लेकर बरियातू पेट्रोल पंप तक चला. इस दौरान सड़क किनारे बांस व बल्ली लगा कर अवैध रूप से संचालित हो रहीं 40 दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया. वहीं, सड़क किनारे से छह ठेला को जब्त कर लिया गया. अभियान के दौरान दुकानदारों ने निगम की टीम का विरोध भी किया. नगर निगम का यह अभियान 31 मई तक शहर की विभिन्न सड़कों पर प्रतिदिन चलेगा. इसको लेकर नगर निगम द्वारा पूरे शहर में माइकिंग कर लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










