30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पीएन सिंह पंचतत्व में विलीन

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएन सिंह का शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया. उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया. स्व सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शैलेंद्र सिंह नेमुखाग्निदी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. हरमू में दोपहर तक दुकानें बंद रहीं. अंतिम […]

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएन सिंह का शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया. उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया. स्व सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शैलेंद्र सिंह नेमुखाग्निदी.

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. हरमू में दोपहर तक दुकानें बंद रहीं. अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री चंद्रशेखर दुबे, योगेंद्र साव, सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, भाजपा नेता रामटहल चौधरी, सरयू राय, दीपक प्रकाश, प्रतुल शाहदेव, हरेंद्र सिंह, झाविमो नेता अजयनाथ शाहदेव, राजीव रंजन मिश्र, कांग्रेस नेता जय प्रकाश गुप्ता, अनादि ब्रह्ना, डॉ शैलेश सिन्हा, प्रदीप तुलस्यान, डॉ आनंद मुरारी तिवारी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडेय, देवकुमार धान, राजेश शुक्ला, विनय सिन्हा दीपू, आलोक कुमार दुबे, उदय शंकर ओझा, प्रो विनोद सिंह, मौलेश सिंह, प्रणव बब्बू आदि मौजूद थे.

इससे पूर्व सुबह साढ़े नौ बजे उनके आवास से अंतिम यात्र कांग्रेस भवन के लिए निकली. पार्टी कार्यकर्ता विशेष वाहन से पार्थिव शरीर के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में पार्टी नेता-कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए खड़े थे. यहां प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष मणिशंकर, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, अमानत अली, डॉ गुलफाम मुजिबी, कालीचरण मुंडा, वीपी शरण, आभा सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, मंजूर अहमद अंसारी, प्रदीप तुलस्यान, दिनेश लाल, रवींद्र सिंह, आशा चौधरी, राजन वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, सलीम खान, संजय तिवारी, बिंदेश्वर चौधरी, अजय सिंह, आशुतोष द्विवेदी, रामानंद केसरी ने यहां श्रद्धांजलि दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें