35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रीलंकाई कोर्ट ने 54 मछुआरों को किया रिहा

रामेश्वरम. श्रीलंका की दो अदालतों ने मंगलवार को तमिलनाडु के 54 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया जिनकी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तारी से दोनों देशों के मछुआरों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है. उत्तरी श्रीलंका के त्रिंकोमल्ली और मन्नार में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालतों ने […]

रामेश्वरम. श्रीलंका की दो अदालतों ने मंगलवार को तमिलनाडु के 54 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया जिनकी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तारी से दोनों देशों के मछुआरों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है. उत्तरी श्रीलंका के त्रिंकोमल्ली और मन्नार में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालतों ने इन मछुआरों की रिहाई का आदेश दिया जिन्हें 21 मार्च को श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था. मत्स्यिकी विभाग के सहायक निदेशक ने कहा कि श्रीलंका की नौसेना इन मछुआरों को तटरक्षक बलों को सौंपेगी जिसके बाद वे बुधवार तक लौट आयेंगे. तमिलनाडु सरकार ने सोमवार की रात धमकी दी थी कि यदि मछुआरे मंगलवार तक रिहा नहीं किये गये तो मछुआरों के बीच वार्ता का निर्धारित तीसरा दौर रद्द कर दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें