एक दिन में लॉक डाउन उल्लंघन के 35 केस, 22.35 लाख जुर्माना व 43 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में शुक्रवार को लॉक डाउन उल्लंघन के आरोप में 35 प्राथमिकी दर्ज की गयी. उसके आधार पर 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. रोड में बिना वजह के वाहन लेकर निकलने वाले लोगों पर 22.35 लाख रुपये का जुर्माना किया गया. इस दौरान 24 वाहन जब्त किये गये. उन वाहनों को अब […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में शुक्रवार को लॉक डाउन उल्लंघन के आरोप में 35 प्राथमिकी दर्ज की गयी. उसके आधार पर 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. रोड में बिना वजह के वाहन लेकर निकलने वाले लोगों पर 22.35 लाख रुपये का जुर्माना किया गया. इस दौरान 24 वाहन जब्त किये गये. उन वाहनों को अब लॉक डाउन के बाद ही छोड़ा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

27 वाहन जब्त, 343 से वसूला गया 4.10 लाख जुर्माना

पटना : बेवजह सड़क पर आने जाने वालों के प्रति बिहार ट्रैफिक पुलिस का रवैया भी सख्त दिखा. शाम सात बजे तक ऐसे 343 वाहन चालकों पर 4.10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया.

27 वाहनों को जब्त भी किया गया. जगदेव पथ, आशियाना मोड़, शेखपुरा मोड़, हड़ताली चौराहा, आयकर गोलंबर, वोल्टास मोड़, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन गोलंबर, कारगिल चौक समेत पटना के कई प्रमुख चौक चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट पर देर शाम तक यह जांच अभियान चला.

इस दौरान 277 वाहन चालकों से ऑनस्पॉट 4.10 लाख का जुर्माना वसूला गया जबकि पास में पैसे नहीं होने के कारण तत्काल जुर्माना देने में असमर्थतता व्यक्त करने वाले 66 वाहन चालकों पर 1.05 लाख का पेंडिंग जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola