कैबिनेट में जल्द रखा जायेगा प्रस्तावरांची : राज्य सरकार भोजपुरी व मगही को द्वितीय राजभाषा बनाने की तैयारी कर रही है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई कर इसे कैबिनेट से पास कराया जायेगा. जानकारी के मुताबिक विभिन्न स्तरों पर भोजपुरी व मगही को द्वितीय राजभाषा बनाने की मांग उठती रही है. साथ ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री को इससे संबंधित ज्ञापन भी दिये गये हैं. सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और इसका प्रस्ताव तैयार कराया है. अब तक 12 भाषाओं को मिला है दरजाराज्य सरकार ने अब तक उर्दू सहित कुल 12 भाषाओं को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया है. इसमें बंगला, उडि़या, नागपुरी, पंच परगनिया, कुड़ूख, मुंडारी, संताली सहित अन्य भाषा भी शामिल हैं. दो अन्य भोजपुरी व मगही को शामिल कर देने से कुल 14 भाषा को यहां द्वितीय राजभाषा का दरजा मिल जायेगा.
BREAKING NEWS
भ ोजपुरी व मगही को द्वितीय राजभाषा बनाने का प्रस्ताव
कैबिनेट में जल्द रखा जायेगा प्रस्तावरांची : राज्य सरकार भोजपुरी व मगही को द्वितीय राजभाषा बनाने की तैयारी कर रही है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई कर इसे कैबिनेट से पास कराया जायेगा. जानकारी के मुताबिक विभिन्न स्तरों पर भोजपुरी व […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement