ePaper

ऑटो से 348 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 10 Jun 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो से 348 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार

खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन चुकरु मोड़ के पास से पुलिस ने एक ऑटो से 348 किलो डोडा को जब्त की है. वहीं डोडा की तस्करी में लिप्त सिलादोन निवासी रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन चुकरु मोड़ के पास से पुलिस ने एक ऑटो से 348 किलो डोडा को जब्त की है. वहीं डोडा की तस्करी में लिप्त सिलादोन निवासी रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बुलेट बाइक भी जब्त की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सिलादोन से ऑटो में अवैध रूप से डोडा की तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और ऑटो से डोडा को बरामद किया गया. इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार, अरुण कुमार, कुंदन कृष्ण समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola