24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शिव अध्यक्ष व राजीव कोषाध्यक्ष बने

रांची :झारखंड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त कर्मचारी संघ जिला शाखा, रांची की ओर से दूसरा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने किया. उन्होंने कर्मचारी विरोधी नीतियों की तीव्र भर्त्सना की. सम्मेलन में सर्वसम्मति से 27 फरवरी को महासंघ के नेतृत्व में प्रदर्शन में भाग लेने का […]

रांची :झारखंड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त कर्मचारी संघ जिला शाखा, रांची की ओर से दूसरा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने किया. उन्होंने कर्मचारी विरोधी नीतियों की तीव्र भर्त्सना की. सम्मेलन में सर्वसम्मति से 27 फरवरी को महासंघ के नेतृत्व में प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया गया. वहीं अगले सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया. इसमें शिव शंभू प्रसाद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं विकास कुमार, ललित उरांव, मकसूद आलम, रतन पासवान व विशेश्वर मिश्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं प्रभात कुमार जिला मंत्री चुने गये. हैदर गनी, कुंदन राम, रामचंद्र गोप, चरण तिग्गा को संयुक्त मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. राजीव कुमार रमण कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. यह चुनाव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री जसीम अख्तर के नेतृत्व में हुआ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें